दुर्ग

ट्रेचिंग ग्राउंड में लगी आग बारिश से बुझी
23-Nov-2021 5:38 PM
ट्रेचिंग ग्राउंड में लगी आग बारिश से बुझी

दुर्ग, 23 नवंबर। बेमौसम बारिश कहीं आफत बनकर आई है, तो कहीं राहत का भी काम की है। पोटियाकला स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में लगी आग को बुझाने यह बारिश राहत बनकर आई। नगर निगम के तमाम प्रयासों के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। हजारों लीटर पानी की खपत भी हुई। मौके पर कई बार फायर ब्रिगेड भी पहुंचा, बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

ट्रेचिंग ग्राउंड में लगी आग के चलते आसपास के रहवासियों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा था। प्रदूषण वाले क्षेत्र से धुएं का गुबार लोगों के लिए परेशानी बनी हुई थी। वार्ड 54 पोटियाकला के पार्षद ने मामले में कई बार निगम प्रशासन को शिकायत भी किया, मगर समस्या का हल नहीं हो पा रहा था। बीती रात व सोमवार की सुबह हुई बेमौसम बारिश से आग पर काबू पाया जा सका है।


अन्य पोस्ट