दुर्ग
कातरो सरपंच को सर्वश्रेष्ठ महिला सरपंच का पुरस्कार
22-Nov-2021 4:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 22 नवंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय पंचायती राज सम्मेलन का आयोजन रायपुर में किया गया था, जिसमें गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की अनुशंसा से दुर्ग ब्लॉक के ग्राम पंचायत कातरो की सरपंच मंजू खुमेश यदु को सर्वश्रेष्ठ महिला सरपंच के रूप में पुरस्कृत किया गया। वहीं पुरुष वर्ग में तिरगा सरपंच घसिया राम को पुरस्कृत किया गया।
इस सम्मान का आभार प्रकट करने सरपंच मंजू खुमेश यदु ने गृहमंत्री निवास जाकर मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर आशीर्वाद लिया एवं आभार ज्ञापित किया।
श्रीमती यदु ने कहा कि यह सम्मान सभी ग्राम वासियों का है जिसने मुझे मुखिया चुनकर यह सम्मान दिलाया मैं सभी ग्रामवासी एवम शुभचिंतकों ंका धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


