दुर्ग
कांग्रेस की जन जागरण रैली
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 नवंबर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के व्दारा केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों एवं बढ़ती कीमतों के खिलाफ छ.ग.खनिज आयोग के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, क्षेत्र विधायक अरूण वोरा, छ.ग.पिछडा आयोग के सदस्य आर.एन.वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल ,मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद, की अगुवाई में कांग्रेस का जन जागरण के छठवें दिन वार्ड क्रं.-35 रामदेव मंदिर वार्ड में बजरंग नगर चौक से सुबह 10 बजे प्रारंभ हुई जो वार्ड के गली, मोहल्ले से होते हुए चौक चौराहों में नुक्कड़ सभा लेते हुए नदी रोड में सम्पन्न हुई।
नुक्कड़ सभा लेते हुए छग खनिज आयोग के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने केन्द्र सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जब से केन्द्र में भाजपा की सरकार आई है, महंगाई चरम सीमा में पहुच चुकी है। गैस, पेट्रोल, डीजल के साथ ही खाद्य पदार्थ के मूल्य वृद्धि से लोगों के घर का बजट बिगड़ चुका है। वर्तमान में केंद्र सरकार के पास बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कांग्रेस शासन काल में निर्मित कारखाने, रेल्वे, हवाई अड्डा बीएसएनएल को गिरवी रख रहे है या बेच रहे है। आने वाली पीढी कभी भी भाजपाको माफ नहीं कर पाएगी।
दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा ने नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के सात वर्षो में अच्छे दिनों के नाम पर कमतोड महंगाई, बेरोजगारी का उच्चतम स्तर, घटती नौकरियां, बदहाल व्यापार, अन्नदाताओं को बर्बाद करने के लिए तीन कानून और आत्महत्या का दंश देश को मिला है। साथ ही कांग्रेस की भूपेश द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
पदयात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव, राजकुमार साहू, महिला अध्यक्ष कन्या ढीमर एमआईसी मेंबर भोला महोबिया, एल्डरमैन जगमोहन, कृष्णा देवांगन, सैय्यद अनीस, नीलू ठाकुर, कृष्णा देवांगन, हेमंत तिवारी, सुरेन्द्र राजपूत, देवेश मिश्रा, सौरभ ताम्रकार राजेश वाडयलकर, आकाश मजूमदार, आनंद कपूर ताम्रकार, शबाना रानी, राजेश्वरी मिश्रा, निशांत गोडबोले, अबरार पुंवार, तामेश्वर साहू, कल्याण सिंह ठाकुर,रामरतन जलतारे,पाशी अली, लकी नागेश, बिंदु राजपूत, प्रीति साहू, अशोक मेहरा, सुलताना खान,जोया परवीन, भूमिका परवीन, किरण देशमुख, गणेश सोनी, विष्णु निषाद, शिवाकान्त तिवारी, दिलीप ठाकुर, प्रीतम देशमुख, मोहन सिन्हा, डोमारसिंह राजपूत, तबरेज, सहित भारी संख्या में कांग्रेस जनों की उपस्थिति थे।


