दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 नवंबर। दो अलग-अलग जगह पर चोरी की घटना की शिकायत थाना में दर्ज की गई। अज्ञात चोरों ने निर्माणाधीन मकान एवं किराना दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। पचरी पारा आनंद चौक निवासी सुखदेव भोगल का नया मकान पुष्प वाटिका गंजपारा नदी रोड पंचवटी मैरिज पैलेस के बगल में बन रहा है।
वहां पर12 खिडक़ी में लगाने के लिए एल्युमिनियम रखा हुआ था, वहीं 4 नग लोहे का चौखट एवं ब्रास मेट्रो लस के पानी के नल, इलेक्ट्रिक वायर के दो बंडल आदि रखे हुए थे। सभी सामानों की कीमत लगभग 40000 रुपया थी। 16 से 19 नवंबर के बीच अज्ञात चोर ने सामानों की चोरी कर लिया। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज किया है।
दूसरे मामले में प्रार्थी प्रदीप जैन ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी कृषि उपज मंडी प्रांगण धमधा नाका दुर्ग में किराना दुकान है। 16 नवंबर की शाम दुकान बंद करके पर घर चला गया। दूसरे दिन जब दुकान पर आया तो देखा कि उसके दुकान का शटर का ताला तोडक़र अज्ञात चोर ने दुकान में चोरी कर ली। चोर ने शटर को साइड से उठाकर तेल के 15 लीटर वाले दो डिब्बे, 2 पेटी में रखें तेल के पैकेट, 3 बोरी बेसन आदि की चोरी कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज किया है।


