दुर्ग

ताला तोड़ जेवरात की चोरी
21-Nov-2021 5:27 PM
ताला तोड़ जेवरात की चोरी

दुर्ग, 21 नवंबर। घर में ताला लगाकर बिहार गई महिला के आवास का ताला तोडक़र अज्ञात चोरों ने सोने के जेवरात की चोरी कर ली। महिला की शिकायत पर कु हारी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ  धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक कैलाश नगर वार्ड 11 कु हारी निवासी सलमा अंतर 1 नवंबर की रात को घर में ताला लगाकर बच्चों के साथ पिता के दशगात्र के कार्यक्रम में शामिल होने बिहार गई हुई थी।

19 नवंबर को सलमा के भांजे ने फोन पर सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा हुआ है। 20 नवंबर को सलमा ने पहुंचकर देखा कि अज्ञात चोर ने आलमारी में रखे 3 जोड़ी सोने के  झुमके, 2 जोड़ी सोने की बाली, सोने का हार, अंगूठी सहित लगभग 60000 रुपए के जेवरात की चोरी कर ली है।
 


अन्य पोस्ट