दुर्ग

चेंबर की नई कार्यकारिणी में नव दृष्टि फाउंडेशन के तीन सदस्यों को जिम्मा
20-Nov-2021 5:31 PM
चेंबर की नई कार्यकारिणी में नव दृष्टि फाउंडेशन के तीन सदस्यों को जिम्मा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 नवंबर।
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नई कार्यकारिणी में नवदृष्टि फाउंडेशन के तीन सदस्यों अनिल बल्लेवार, मुकेश आढ़तिया व दीपक  बंसल को उपाध्य्क्ष बनाए जाने पर नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी व चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष प्रह्लाद रूंगटा के प्रति आभार व्यक्त किया।

नवदृष्टि फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य कुलवंत भाटिया ने कहा कि अनिल बल्लेवार व मुकेश आढ़तिया हमारी संस्था के वरिष्ठ सदस्य हैं व समय-समय पर हम इनसे मार्गदर्शन ले सामाजिक कार्य करते हैं। हमारे युवा साथी दीपक बंसल भी हमारी संस्था के सक्रिय सदस्य हैं व रेगुलर ब्लड डोनर हैं। इन सभी को  चैंबर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारणी में उपाध्य्क्ष बनने पर हमारा उत्साह भी बढ़ा है व हम नई ऊर्जा के साथ चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ मिल कर कार्य करेंगे।

संस्था की ओर से राज आढ़तिया ने कहा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के सदस्यों ने हमें रक्तदान व नेत्रदान एवं अन्य सामाजिक कार्यों में हमेशा सहयोग दिया है अब संस्था के तीन सदस्य चैंबर की कार्यकारिणी में आने से जन जागरूकता में हमें वयापारी संगठन का पूर्ण सहयोग मिलेगा एवं हमारे सदस्य भी व्यापारी संगठन व चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का हर कार्य में सहयोग करेंगे।

नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,प्रवीण तिवारी,हरमन दुलई, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, किरण भंडारी, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी,सत्येंद्र राजपूत, पियूष मालवीय, विकास जायसवाल मुकेश राठी, सूरज साहू संतोष राजपुरोहित,चेतन जैन, चन्दन मिश्रा, यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, सुरेश जैन, आकाश मसीह, वीरेंद्र पाली, प्रफुल्ल जोशी, प्रसाद राव, संतोष रत्नानी ने चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों को बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 


अन्य पोस्ट