दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 नवंबर। सरयूपारी ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुमन पांडे द्वारा कार्तिक पूर्णिमा एवं प्रकाश पर्व पर शिवनाथ नदी में अपने कार्यकारिणी के साथ दीपदान के साथ-साथ पांच पुरोहितों को पूजन सामग्री एवं अन्य दान देकर मंदिर में पूजा अर्चना की। साथ ही सभी लोगों के साथ बैठकर नदी में बहकर आए फूल, पत्र, दीपदान की सामग्री पर चर्चा एवं जागरूकता अभियान चलाने की प्रयास का संकल्प लिया गया। वहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर हर्ष उल्लास के साथ कार्तिक पूर्णिमा मनाया गया।
ब्राह्मण समाज की परंपरा के अनुसार सूर्य को अघ्र्य देने के बाद एक दूसरे को सुहाग सामग्री दिया गया। जिसमें अर्पणा चौबे, संध्या तिवारी, शैल किरण शुक्ला, तूलिका तिवारी, मंजू पांडे ने सहभागिता निभाई रंजना शर्मा, सुमन शर्मा, उषा चतुर्वेदी, संतोषी चतुर्वेदी, छम्मा तिवारी, निधि शर्मा, सीमा तिवारी, शशि तिवारी सहित समाज की महिलाएं कार्तिक स्नान में शामिल हुए।


