दुर्ग
भिलाई नगर, 20 नवंबर। देर रात एक युवक सेक्टर-6 से जबरन एक बुलेट लेकर चला गया। उसे रोकने वाला बुलेट मालिक का पड़ोसी नाकामयाब रहा तो अलसुबह थाना पहुंच दोनों ने रिपोर्ट दर्ज करवायी है। कोतवाली पुलिस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।
पुलिस ने बताया कि सेक्टर-6 सडक़-33 क्वाटर 2सी निवासी राजेन्द्र नायक सिविक सेंटर में दुकान संचालक हैं। राजेन्द्र के बेटे सुधीर ने उनके दोस्त से बुलेट क्रमांक सीजी 07 एएन 5505 को घर लाकर ब्लॉक 33 क्वाटर 2सी के नीचे खड़ी कर सो रहा था, तभी शुक्रवार रात्रि करीब डेढ़ बजे रायल इनफिल्ड बुलेट 550 सीसी को घर के नीचे से एक लडक़ा धक्का मारकर ले जा रहा था।
पड़ोसी मोहम्मद सेफ रजा ने उसे देख लिया और बुलेट को ले जाने वाले युवक को रोकने हुए पूछा कि गाड़ी को कहां ले जा रहे हो? उसका नाम पता पूछा तो उसने खुद का परिचय धनेश निषाद रामनगर मुक्तिधाम निवासी के रूप में दिया। पड़ोसी मोहम्मद सैफ रजा ने डायल 112 को काल करके बुलाया, तब तक युवक बुलेट लेकर दूर जा चुका था। अलसुबह सेफ के साथ कोतवाली पहुंच राजेन्द्र नायक ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवायी है। पुलिस धनेश निषाद के खिलाफ अपराध दर्ज कर पतासाजी कर रही है।


