दुर्ग

शोधार्थियों ने दिया कुलपति को धन्यवाद
19-Nov-2021 8:37 PM
शोधार्थियों ने दिया कुलपति को धन्यवाद

दुर्ग, 19 नवंबर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा अक्टूबर माह में आयोजित पी-एचडी कोर्सवर्क परीक्षा परिणाम के पुर्नाअवलोकन (रिव्यू) हेतु 19 विषयों के लिए विश्वविद्यालय की कुलपति द्वारा गठित विशेषज्ञों की समिति तथा समितियों के द्वारा शीघ्र प्रतिवेदन प्रस्तुतिकरण पर शोधार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा से भेंट कर उन्हें धन्यवाद दिया।

चर्चा के दौरान कुलपति, डॉ. पल्टा ने सभी शोधार्थियों को आश्वस्त किया कि पीएचडी कोर्सवर्क परीक्षा 2021 के दौरान पूर्णत: पारदर्शिता एवं शोधार्थियों के हित का ध्यान रखा गया है।

यदि विषेषज्ञ समिति किसी भी विषय के प्रश्न को विलोपित करने अथवा बोनस अंक दिये जाने की अनुशंसा करेगी तो विश्वविद्यालय उसका पालन करेगा।

पीएचडी कोर्सवर्क परीक्षा में अपात्र घोषित किए गए सभी शोधार्थियों से कुलपति ने आग्रह किया कि वे बिना समय व्यर्थ करते हुए अपना शोध कार्य जारी रखें। तथा उच्च स्तरीय शोध पत्रिकाओं में अपना शोध पत्र अवष्य प्रकाषित करायें।

इस बीच आज विश्वविद्यालय ने विशेषज्ञ समिति की पुर्नाअवलोकन के पश्चात् तीन और विषयों भूगर्भशास्त्र, इतिहास तथा भूगोल के शोधार्थियों के प्राप्तांक, मॉडल आंसर तथा प्रष्नपत्र विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट पर जारी किए। इन तीनों विषयों के परीक्षा परिणाम अपरिवर्तित रहे। कुलसचिव, डॉ. सीएल देवांगन ने बताया कि अन्य विषयों के समिति की प्रतिवेदन रिपोर्ट प्राप्त होते ही विश्वविद्यालय उन विषयों के शोधार्थियों के प्राप्तांक शीघ्र जारी करेगा।व नहीं होगा।


अन्य पोस्ट