दुर्ग

बढ़ती मंहगाई का विरोध, कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, कहा- केन्द्र सरकार की नाकामियों से जनता त्रस्त
18-Nov-2021 7:40 PM
बढ़ती मंहगाई का विरोध, कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, कहा- केन्द्र सरकार की नाकामियों से जनता त्रस्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 18 नवंबर। बढ़ती महंगाई के विरोध में उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष महीप सिंह भुवाल के नेतृत्व में सुबह 8 बजे वार्ड क्रं.18 शक्ति नगर मानस के पास से शीतला मंदिर से तीसरे दिन पदयात्रा निकाली गई।

पदयात्रा के दौरान नुक्कड़ सभा लेते हुए कांग्रेसजनों ने संबोधित किया। यह पदयात्रा आगामी 29 नवंबर तक निरंतर चलेगी।

पदयात्रा में मुख्य रूप शंकर ठाकुर, अमित देवांगन, उषा ठाकुर, निर्मला साहू, कशीराम रात्रे, हरीश साहू, निखिल खिचरिया, नीलू ठाकुर, खुशी निर्मलकर, आकाश मजूमदार, विनोद सेन, विनीश साहू, राम जोशी, कुंती बरवे, दीपिका साहू, द्वारिका साहू, विनय चंद्राकर, अमिताभ नायक, मोती साहू, बृज किशोर शर्मा, मनोज वर्मा, मुकेश तिवारी, प्रतुल चंद्राकर, मंजू चौहान, दीपक प्रजापति, अनिल सूर्यवंशी, गोपी यादव, कौशल कुमार निर्मलकर सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।


अन्य पोस्ट