दुर्ग

मतदाता जागरूकता अभियान, अंतर महाविद्यालयीन वाद-विवाद स्पर्धा
18-Nov-2021 7:37 PM
मतदाता जागरूकता अभियान, अंतर महाविद्यालयीन वाद-विवाद स्पर्धा

दुर्ग, 18 नवंबर। साईंस कॉलेज, दुर्ग में ऑनलाईन वाद-विवाद प्रतियोगिता शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में प्राचार्य, डॉ. आर.एन. सिंह एवं स्वीप नोडल अधिकारी, डॉ. मीना मान के मार्गदर्षन में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत ऑनलाईन जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन 9 नवंबर को किया गया, जिसमें 7 महाविद्यालय के 14 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग से मानसी यदु, शंकराचार्य महाविद्यालय से मेघा जैन और शास.वा.वा. पाटणकर कन्या स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग से प्रेरणा शर्मा का चयन संभाग स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता हेतु हुआ।


अन्य पोस्ट