दुर्ग
मोदी ने भोलीभाली जनता को लूटने का काम किया- वोरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 नवंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद के व्दारा पदयात्रा के तीसरे दिन दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा, जनजागरण प्रभारी सत्यनारायण शर्मा, अरूण सिंघानिया , दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल, नगर निगम दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल व जनजागरण अभियान पदयात्रा के प्रभारी राजकुमार नारायणी की अगुवाई में ब्राम्हण पारा वार्ड क्रं. 32 में जगजागरण अभियान पदयात्रा निकाली गई।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम की रूपरेखा अनुसार पदयात्रा राजीव भवन के निकलकर ढीमर पारा, ब्राम्हण पारा, पंचमुखी हनुमानमंदिर, बनियापारा, कंकाली मंदिर, जैन मंदिर रोड गांधी चौक से होते राजीव भवन दुर्ग पहंची। पदयात्रा के दौरान चौक चौराहों पर नुक्कड़ सभा लिया गया।
पदयात्रा में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ विधायक एवं दुर्ग शहर जनजागरण प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने पेट्रोल डीजल घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों पर प्रहार करते हुए कहा कि विदेशी बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बाद भी हमारे देश मे महंगाई चरम पर है।
मोदी सरकार के द्वारा मनमानी एक्साइज ड्यूटी, वैट टैक्स के कारण पेट्रोल डीज़ल घरेलू गैस की कीमतें हमारे देश मे आसमान छू रही है। तानाशाही मोदी सरकार तुरंत टैक्स खत्म कर महंगाई कम करें अन्यथा इस्तीफा दें।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कारपोरेशन के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा ने कहा कि जिन वायदों और मुद्दों के भ्रामक जाल में फंसकर देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वादा खिलाफी कर भोलीभाली जनता को लूटने का काम किया है। नोटबन्दी, जीएसटी, पेट्रोल डीजल व घरेलू गैस की के साथ साथ दैनिक उपभोग की वस्तुओं में वृद्धि ने आम आदमी की कमरतोड़ दी है।
जनजागरण पदयात्रा में मुख्य रूप से पूर्व महापौर आर.एन.वर्मा, राधेश्याम शर्मा, कांग्रेस कमेटी दुर्ग के प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव, रामकली यादव, हेमंत तिवारी, कन्या ढीमर, छाया पार्षद मीना मानिकपुरी, पार्षद श्रद्धा सोनी, भोला महोबिया, शकुन ढीमर, जगमोहन ढीमर, देवेश मिश्रा, संदीप बख्शी, अबरार पुंवार, राकेश दुबे, विकास यादव, आशीष तिवारी, हरीश ताम्रकार, राजेश वडयालकर, अशोक मेहरा, पाशीअली, चन्द्रप्रकाश जैन, घनश्याम सिन्हा, बिन्दु राजपूत, विशाल महानंद, रामरतन जलतारे, शबाना रानी, अलख नवरंग, नरेन्द्र सोनकर, विशाल महानंद, समय लाल साहू, राजेश्वरी मिश्रा, प्रीति साहू, हरीश पटेल, निशांत गोडबोले, अमोल जैन, तनिष्क जैन, अकरम सौदागर, सोनिया सिन्हा, कल्याण ठाकुर, चन्ने भाटिया, लक्की नागेश, विवेकमिश्रा, भुवनेश्वरी कुलदीप, आसिफ, तबरेज सहित मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कांग्रेसजन मौजूद थे।


