दुर्ग
दुर्ग, 18 नवंबर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से कुछ स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर एवं जनरल कोच लगाए जा रहे हैं। दुर्ग-उधमपुर-दुर्ग स्पेशल गाड़ी संख्या 20847 तथा 20848 में एक स्लीपर कोच की सुविधा 24 नवंबर को उपलब्ध रहेगी। गाड़ी संख्या 18201 तथा 18202 दुर्ग नौतनवा दुर्ग स्पेशल गाड़ी में 19, 24 एवं 26 नवंबर को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। गाड़ी संख्या 18203 एवं 18204 दुर्ग-कानपुर-दुर्ग स्पेशल गाड़ी में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा 21 एवं 23 नवंबर को उपलब्ध रहेगी। दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग स्पेशल गाड़ी संख्या 18205 और 18206 में एक अतिरिक्त जनरल कोच की सुविधा दुर्ग से 25 नवंबर को उपलब्ध रहेगी। गाड़ी संख्या 18213 तथा 18214 दुर्ग-अजमेर-दुर्ग स्पेशल गाड़ी में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 21 नवंबर को उपलब्ध रहेगी।


