दुर्ग

धर्मांतरण के खिलाफ श्रीराम जन्मोत्सव समिति का धर्म जागरण पखवाड़ा शुरू
18-Nov-2021 5:16 PM
धर्मांतरण के खिलाफ  श्रीराम जन्मोत्सव समिति का धर्म जागरण पखवाड़ा शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 नवंबर।
छत्तीसगढ़ में हो रहे धर्मान्तरण के खिलाफ  श्री राम जन्मोत्सव समिति दुर्ग जिला द्वारा धर्म जागरण पखवाड़ा के तहत धर्म जागरण यात्रा प्रदेश अध्यक्ष रमेश माने, युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय, दुर्ग जिला अध्यक्ष कांशीनाथ शर्मा, महामंत्री महावीर लोढ़ा, युवा विंग अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव के नेतृत्व में शहर के प्रमुख वार्डों में निकाली गई, जहां वार्ड के प्रमुख लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और धर्मान्तरण के खिलाफ आवाज उठाई।

यात्रा का प्रार भ मां चण्डिका मन्दिर से पूजा कर शिव पारा, सरस्वती नगर, हरिजन पारा, गंजपारा होते हुए लंगूरवीर मन्दिर में समापन किए। यात्रा में प्रमुख रूप से अनूप गटागट, मनोज अग्रवाल, कृष्णा देशमुख, प्रदीप वर्मा, मनोज सोनी, अमर भोई, मदन वडाई, बाबा भट्ट, शारदा गुप्ता, नीलेश मडामे, ध्रुव सचदेव, आशीष खण्डेलवाल, रोमनाथ साहू, ओमप्रकाश पांडेय, हिमांशु झा, महेश सार्वा, दीपक सार्वा, तनय बिहारी, निशिकांत मिश्रा, जवाहर जैन, अनिल शुक्ला, सीएस पांडेय, गोविंद दीक्षित, लहर पांडेय, नरेंद्र चन्देल, रवि शर्मा, विकास ताम्रकार, सतीश यादव, परशु मटियारा, भुनेश्वरी साहू, शारदा चांदने, कृष्णा निर्मलकर, प्रदीप गजपाल, आशुतोष, मिलिंद नामदेव, रजनीश श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा, चांद सोनी, ऋषभ दुबे, रवि केवलतानी आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट