दुर्ग

वेटलिफ्टिंग स्कूल प्रतियोगिता में दुर्ग के खिलाडिय़ों ने बाजी मारी
17-Nov-2021 6:19 PM
वेटलिफ्टिंग स्कूल प्रतियोगिता में दुर्ग के खिलाडिय़ों ने बाजी मारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 17 नवंबर। 21वीं राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता जेएन पांडेय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर में हुआ, जिसमें वेटलिफ्टिंग अंडर-17 व 19 के अंतर्गत बालक वर्ग के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। वेटलिफ्टिंग अंडर-17 में 89 किग्रा वर्ग में जिले के वीर सिंह ने 192 किग्रा। वजन उठाकर प्रथम स्थान एवं ओम वैष्णव 55 किग्रा वर्ग में कुल 117 किग्रा। उठाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खिलाडिय़ों की जीत पर दुर्ग जय हनुमान व्यायाम शाला के खिलाडिय़ों एवं कोच जितेंद्र यादव, प्रकाश राजपूत, पुरुषोत्तम अहीर, दुर्गेश्वरदासवैष्णव, संजू गुप्ता, यशवंत देवांगन, अमन सिंह एवं अन्य ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 


अन्य पोस्ट