दुर्ग

नर्सिंग कॉलेज द्वारा मधुमेह दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
17-Nov-2021 5:34 PM
नर्सिंग कॉलेज द्वारा मधुमेह दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 नवंबर।
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय दुर्ग द्वारा कम्यूनिटी ग्राम बेलोदी एवं ओरिया पारा जिला अस्पताल दुर्ग एक दिवसीय वैश्विक मधुमेह के दिवस में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कें अंतर्गत नर्सिंग छात्रा योगिता सिंग द्वारा लघु नाट्य, कुमारी सवित्री साहू एवं नेहा यदू द्वारा पोस्टर के माध्यम से लोगों को मधुमेह रोग के बीमारी के कारण व उपचार से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय की प्राचार्य रमा राजेश के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यक्रम में बीना आर थामस (एसोसिएट प्रोफेसर), कल्पना भूषण जोशी(सहायक प्राध्यापक), शालिनी देशमुख, तुलेसिया साहू एवं पुष्पा साहू उपस्थित थे।जिला अस्पताल दुर्ग में कार्यक्रम का संचालन चौहान, मोनालिसा होरो, गीतांजलि मानिक,  मीना चंद्राकर, दुर्गेश्वरी कुम्भकार, गीता देशमुख, सुशीला भारती, इलेन्ज्लीन ग्वाल एवं पार्वती साहू और अन्य उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट