दुर्ग
सट्टा पर्ची के साथ युवक गिरफ्तार
17-Nov-2021 5:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 17 नवंबर। कल शाम नंदिनी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बानबरद सीताराम तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा-पट्टी की पर्ची लिखकर जुआ खिला रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कई लोग भाग निकले, परंतु राम खिलावन टंडन (37) वार्ड नंबर 13, ग्राम बानबरद को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके कब्जे से 4 नग सटटा पर्ची और नगदी 570, डॉट पेन जब्त किया गया। आरोपी राम खिलावन टंडन के खिलाफ धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


