दुर्ग

कांग्रेस जनजागरण अभियान पदयात्रा, दूसरे दिन नुक्कड़ सभाओं से केंद्र सरकार की विफलताएं गिनाईं
17-Nov-2021 4:56 PM
कांग्रेस जनजागरण अभियान पदयात्रा, दूसरे दिन नुक्कड़ सभाओं से केंद्र सरकार की विफलताएं गिनाईं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 नवंबर। 
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बढ़ती मंहगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के खिलाफ जनजागरण अभियान पदयात्रा के दूसरे दिन वार्ड क्रं. 31 आपापुरा में राजीव भवन से पदयात्रा के प्रभारी राजकुमार नारायणी, वार्ड प्रभारी दीपक तम्बोली की अगुवाई में शुरू हुई, जो शनिचरी बाजार, हार्डवेयर लाईन, गांधी चौक होते हुए जवाहर चौक पहुंची जहां पर नुक्कड़ सभा किया गया।

नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों एवं तानाशाह रवैया के कारण देश प्रदेश में कमरतोड़ महंगाई से आमजनता त्रस्त हो गई है। इस बेलगाम कमरतोड़ मंहगाई के विरोध करने उतरी कांग्रेसजनों को लोगों का भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है। लोग स्वस्फूर्त पदयात्रा में बढ़-चढक़र हिस्सा ले रहे है।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मध्य ब्लॉक के कांग्रेसजन राजीव भवन में प्रात: 9 बजे एकत्रित हुए, जहां से वार्ड में पदयात्रा कर लोगों के बीच में पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेण्डर, खाद्य सामाग्रियों में बेतहाशा वृद्धि के बढ़ते दामों को लोगों के बीच पहुंचकर उनको अवगत कराया गया, साथ ही कांग्रेस जन मोदी सरकार की असफल नीतियों से जनता को अवगत कराया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने देश में बढ़ती मंहगाई के लिए मोदी सरकार को जवाबदार ठहराते हुए नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया।
 


अन्य पोस्ट