दुर्ग

पटाखे से महिला की जली साड़ी, अपराध दर्ज
17-Nov-2021 4:45 PM
पटाखे से महिला की जली साड़ी, अपराध दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 नवंबर।
बोरसी हाट बाजार के पास आरोपी ने फटाका जलाकर महिला के ऊपर फेंक दिया, इससे महिला की साड़ी जल गई। महिला की शिकायत पर पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  धारा 285, 337 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक ब्राह्मण पारा दुर्ग निवासी पीडि़ता निधि शर्मा नेटवर्किंग का कार्य करती है।

15 नवंबर  को अपनी सहेली नीलू साहू निवासी प्रगति मैदान के पास बोरसी के घर अपने बेटे नवीन शर्मा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गई हुई थी। शाम लगभग 5 बजे जब वह वापस लौट रही थी, तब अपनी चप्पल को बनाने के लिए बोरसी चौक हाट बाजार के पास मोची की दुकान में रुकी।

वह चप्पल बना रही थी, इसी दौरान बोरसी निवासी आरोपी सुशील दुबे ज्वलनशील फटाके को माचिस से जलाकर पीडि़ता की ओर फेंक दिया। इससे महिला साड़ी घुटने एवं पैर के पास जल गई। इस दौरान पास में खड़ी मोटरसाइकिल बाल-बाल जलने से बच गई।
 


अन्य पोस्ट