दुर्ग

अनुपमा को मिली पीएचडी की उपाधि
16-Nov-2021 7:55 PM
अनुपमा को मिली पीएचडी की उपाधि

दुर्ग, 16 नवंबर। मेघावी छात्रा अनुपमा ताम्रकार को पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा उसके शोध कार्य पर डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। उसने अपना शोध कार्य डॉ.अभया आर जोगलेकर, प्रोफेसर डी.बी गल्र्स कॉलेज, रायपुर के सानिध्य एवं मार्गदर्शन से सफलता अर्जित की। पति स्व. शिशिर ताम्रकार के विशेष सहयोग से अपना लक्ष्य हासिल किया।

तत्कालिन राष्ट्रपति स्व। प्रणब मुखर्जी द्वारा एमएससी, होम साइंस, फुड न्यूट्रिशियन में तीन गोल्ड मेडल से भी पुरस्कृत हुई है।

माता उषा ताम्रकार के अनुशासित मार्गदर्शन के कारण कला एवं संस्कृति में भी अग्रणी रही। अनुपमा ताम्रकार पूर्व महापौर शंकर लाल ताम्रकार की पोती व अधिवक्ता अरविन्द कुमार ताम्रकार की सुपुत्री है।

घरेलु दायित्वों को निभाते हुए उन्होंने यह उपाधि हासिल की है। जिसमें ससुर कृष्ण कुमार ताम्रकार की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


अन्य पोस्ट