दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 15 नवंबर। प्रथम ईस्ट जोन रोल बॉल नेशनल प्रतियोगिता 2021 राजेश पटेल पटेल स्टेडियम सेक्टर 2 में 13 और 14 नवंबर को सम्पन्न हुई, जिसमें बालक और बालिका दोनों वर्ग में छत्तीसगढ़ टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में 6 राज्यों से कुल 135 खिलाडिय़ों ने शिरकत की।
समापन समारोह में विजय बघेल सांसद ने विजयी टीम को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में रश्मि सिंह, इंद्रजीत सिंह, सहीराम जाखड़, मनोज यादव, कर्मजीत सिंह बेदी, अमरिंदर सिंह खुराना, शंकर लाल देवांगन विशिष्ट अतिथि रहे। सांसद विजय बघेल ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र प्रारंभ से खेल कला और संस्कृति का संरक्षक रहा है, यहां हमारे शहर से विभिन्न खेलों से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस प्रतियोगिता में भाग लिया और भिलाई का नाम रोशन किया है। आज लगभग 50 से अधिक देशों में यह खेल खेला जा रहा है। हमारे देश में लगभग 21 राज्य में रोल बॉल बालक और बालिका वर्ग में खेला जाता है।
प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में फर्स्ट सेमी फाइनल में असम और बिहार का मुकाबला हुआ, जिसमें बिहार ने एक गोल से विजय प्राप्त किया। सेकंड सेमी फाइनल बालिका वर्ग में झारखंड और छत्तीसगढ़ का मुकाबला हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ दो गोल विजय प्राप्त की। तीसरे स्थान के लिए बिहार और झारखंड का मुकाबला हुआ जिसमें बिहार ने एक गोल से विजय प्राप्त की। फाइनल में बालिका वर्ग में असम और छत्तीसगढ़ का मुकाबला हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ दो गोल से विजयी रहा। बालक वर्ग में प्रथम सेमीफाइनल में असम 3 और बिहार ने दो गोल किया। सेकंड सेमी फाइनल में झारखंड और छत्तीसगढ़ का मुकाबला हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ ने दो गोल से प्रतियोगिता का फाइनल जीता। तीसरे स्थान के लिए बिहार और झारखंड में मुकाबला हुआ जिसमें बिहार दो और झारखंड ने चार गोल किए।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि भविष्य में कार्यक्रम को और बेहतर ढंग से किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमोद सिंह, अरुण सिंह, महेश वर्मा, पुष्पा देवी साहू, भागचंद जैन, नीतू पांडेय, शारदा गुप्ता, दीपक रवाना, भानु प्रताप, अर्चना, राजेश जैन उपस्थित थे।


