दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 नवंबर। गाली गलौज कर तलवार निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपियों को सुपेला पुलिस ने गिर तार कर न्यायालय पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक कोसा नगर शर्मा आटा चक्की के संचालक जितेंद्र शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गुंडा प्रवृत्ति के दिनेश एस साहू एवं कमल नेवारे आए दिन मोहल्ले वासियों के साथ गाली गलौज कर परेशान करते थे। इस पर जब दुकान मालिक जितेंद्र शर्मा और बबलू द्वारा आरोपियों को मना किया गया तो आरोपियों ने दुकान में घुस के गाली गलौज करते हुए तलवार से जान से मारने की धमकी दी।
इस मारपीट में जितेंद्र शर्मा को चोटें भी आई थी। इन आरोपियों के भय से जितेंद्र शर्मा अपनी दुकान भी नहीं खोल पा रहा था। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत आईजी कार्यालय में की थी। सुपेला थाना प्रभारी सुरेश धु्रव ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत आरोपी दिनेश साहू एवं कमल नेवारे को गिर तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


