दुर्ग

ग्रेपलिंग कुश्ती में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों को 10 पदक, गृहमंत्री ने दी बधाई
14-Nov-2021 6:13 PM
ग्रेपलिंग कुश्ती में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों को 10 पदक, गृहमंत्री ने दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 14 नवंबर। ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने नई दिल्ली में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय ग्रेपलिंग (कुश्ती) चैंपियनशिप में 10 मैडल जीते। लौटने के बाद उन्होंने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं हर्ष साहू से मिलकर आशीर्वाद लिया।

मंत्री श्री साहू ने सभी खिलाडिय़ों और कोच को बधाई देते हुवे सभी खिलाडिय़ों के खेल भावनाओं की जानकारी ली और सभी को बधाई देते हुवे खेलों में इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

साथ ही हर्ष साहू के द्वारा सभी खिलाडिय़ों और एसोसिएशन को हमेशा सहयोग प्रदान करने का भी आश्वासन दिया गया।

ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ छत्तीसगढ़ के 10 मैडलिस्ट खिलाडिय़ों में-ट्विंकल सार्थी  (रजत पदक) रायपुर, अंतरा सार्थी (रजत पदक) रायपुर, महक सिंह (रजत पदक) रायपुर, अर्णव पाल (रजत पदक) रायपुर, मोरध्वज वर्मा (रजत पदक) राजनांदगांव, नूपुर वर्मा (कास्य पदक) रायपुर, खुशी सिंग (कास्य पदक) रायपुर, ईशा नायक (कास्य पदक) रायपुर, श्याम किशोर (कास्य पदक) रायपुर, कार्तिक स्वामी मुदलियार (कास्य पदक) रायपुर शामिल हैं। इनके साथ प्रतिभागी खिलाड़ी भिलाई से कमलेश कुमार, सी ऋषभ के साथ कोच हेमन्त कुमार (रायपुर), सचिव - मुरली तिवारी (बेमेतरा), उमेश साहू महासचिव - ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ छत्तीसगढ़ से सभी ने मिलकर मंत्री को पुष्पहार देकर स्वागत किया।


अन्य पोस्ट