दुर्ग

जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी का सांसद ने किया उद्घाटन
14-Nov-2021 6:10 PM
जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी का सांसद ने किया उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 14 नवंबर।
भारतीय डाक विभाग, छत्तीसगढ़ परिमंडल के अंतर्गत दुर्ग डाक संभाग द्वारा प्रथम बार तीन दिवसीयजिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी च्च्स्ञ्जश्वश्वरुष्टढ्ढञ्जङ्घ क्कश्वङ्ग -2021ज्ज् का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से 14 से 16 नवंबर तक आयोजित किया गया है। इ

इस डाक टिकट प्रदशर्नी का आयोजन विद्याथियों एवं आम नागरिकों के मध्य फिलाटेली के प्रचार-प्रसार व संवर्धन हेतु नया एवं आधुनिक आयाम है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य डाक विभाग के साथ जुडने हेतु माध्यम तैयार करना, फिलाटेली जैसे शौक के प्रति रूचि जागृत करना, उनके संग्रहणों को आम जनता के मध्य प्रदर्शित करने हेतु सुसज्जित मंच प्रदान करना एवं फिलाटेली संबंधी जानकारी प्रदान कर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की नई सकारात्मक पृष्ठभूमि तैयार करना है।

इस कार्यक्रम में दुर्ग संभाग विभिन्न जिलो के क्षेत्रवासियों के जनमानस/स्कूली विद्यार्थीयों के लिए ज्ञानवर्धक नये पुराने राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय संग्रहकर्ताओं के द्वारा दुर्लभ डाक टिकटों का संग्रह प्रदर्शित किया जावेगा वेबसाईट मे गैलरी, ईवेन्ट मे रोचक जानकारी के साथ साथ प्रदर्शनी के संबंध में सभी जानकारी निहित है। जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी च्च्स्ञ्जश्वश्वरुष्टढ्ढञ्जङ्घ क्कश्वङ्ग -2021ज्ज्
 प्रदर्शनी एवं वेबसाईट- 222.ह्यह्लद्गद्गद्यष्द्बह्ल4श्चद्ग&.ष्शद्व
वेबसाईट का उद्घाटन सुबह 11 बजे मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग एवं अध्यक्षता कर रहे रामचंद्र जायभाये, पोस्टमास्टर जनरल, छत्तीसगढ़ परिमंडल रायपुर द्वारा किया गया ।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 16 नवंबर को समय दोपहर 3 बजे कार्यालय प्रवर अधीक्षक डाकघर दुर्ग संभाग कार्यालय सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए प्रवर अधिक्षक डाकघर कार्यालय सि सि भिलाई मे दूरभाष 07882261545 , एवं उपडाकघर सि सि भिलाई दूरभाष 0788-2261624 पर भी संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हंै।


अन्य पोस्ट