दुर्ग

आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में बाल मेला
14-Nov-2021 4:32 PM
आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में बाल मेला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 14 नवंबर। 
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में  शनिवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल मेला (फन फेयर) का कोरोना कॉल के उपरांत प्रथम शालेय आयोजन बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें सभी कक्षाओं के बच्चों ने सदनवार भागीदारी दी।
आनंद मेले का आयोजन विद्यालय खेल परिसर में बड़े ही अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।

बच्चों ने विभिन्न व्यंजनों  के स्टॉल लगाए, साथ ही खेल का आयोजन किया। जिसमें सभी सदन के बच्चों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक ढंग से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
उक्त कार्यक्रम में करीब 350 बच्चों ने चार अलग-अलग सदनों के रूप में स्टाल लगाया। प्राथमिक कक्षा के अभिभावकों ने मेले का आनंद उठाया एवं बच्चों को प्रोत्साहित किया संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्या लता रघु कुमार एवं समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ।


अन्य पोस्ट