दुर्ग

अवैध प्लाटिंग, रजिस्ट्री पर रोक
14-Nov-2021 4:28 PM
अवैध प्लाटिंग, रजिस्ट्री पर रोक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 14 नवंबर।
नपा कुम्हारी ने अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्री पर रोक लगा दी है।
 नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड - 12 कैवल्यधाम के आगे खसरा नम्बर 1583 / 2 , 1583 / 3 , 1583/ 4 जो राजस्व अभिलेख में नवकार रियल्टर्स द्वारा पार्टनर अभिषेक गांधी पिता श्री उत्तमचंद गांधी के नाम पर दर्ज हैं , में अवैध प्लाटिंग कर भूखण्डों का विक्रय किया जा रहा था।  जिस पर शनिवार  को उक्त स्थल पर नगर पालिका कुम्हारी के द्वारा कार्यवाही करते हुए संबंधित  स्थल से बैनर, पाम्पलेट को जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया है एवं संबंधित को प्लाटिंग के संबंध में उचित दस्तावेज कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिया  धारा 339 ( ग ) के अंतर्गत उचित कार्यवाही हेतु पुलिस थाना में पत्र प्रेषित किया गया हैं तथा उक्त खसरों की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी गई हैं।

नगर पालिका ने अवैध प्लाटिंग करने वालों को नोटिस के माध्यम सूचित किया है कि वे नियमानुसार कालोनी निर्माण एवं प्लाटिंग की अनुमति प्राप्त करने के पश्चात ही भूखण्डों का विक्रय करे अन्यथा कि स्थिति में उनके विरूद्ध उपरोक्त उल्लेखित धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी । ऐसे खसरों की रजिस्ट्री पर रोक लगाये जाने हेतु जिला पंजीयक एवं कलेक्टर को भी पत्र प्रेषित किया  गया हैं।

गौरतलब है कि नगरपालिका कुम्हारी द्वारा लगातार ऐसे अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील भी की जा रही है कि भूमि खरीदते वक्त इसकी पूरी जानकारी लेकर ही किसी भी भूमि को क्रय किया जाए। नगरपालिका के मुख्यंगरपालिक अधिकारी जितेंद्र कुशवाहा ने बताया कि नगर में कहीं भी अगर अवैध प्लाटिंग की जानकारी मिलेगी उनपर नियमत:  कार्रवाई की जाएगी।
 


अन्य पोस्ट