दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 नवंबर। जिला चिकित्सालय पैथालॉजी विभाग के प्रयोगशाला सहायक बीडी यादव, 41वर्षों के सेवा के पश्चात सेवा निवृत्त हुए। विदाई दिवस पर श्री बीडी यादव ने अपने साथीगणों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय सिविल सर्जन डॉ. पी बालकिशोर, आरएमओ डॉ. अखिलेश यादव, पैथालॉजिस्ट डॉ. नेहा बाफना, जीवन दीप समिति के कार्यकारिणी सदस्य दिलीप ठाकुर, स्वास्थ कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी, संभागीय अध्यक्ष अजय नायक, सचिव अरुण सिंह, मुख्य लिपिक यू सी देशमुख, मुख्य लेखापाल प्रमोद सीरिया, मुख्य स्टोर लिपिक रमन गंधर्व, स्टोर क्लर्क एसपी साहू, के के सगुण, रोशन सिंह, सुश्री मंजू, हेमलता, हेमचन्द्र यादव, परदेशी सविल सर्जन के द्वारा बीडी यादव को शाल और श्रीफल भेंट किया गया। इस भावनात्मक अवसर पर विभाग के कर्मचारियों द्वारा उपहार दिया गया।


