दुर्ग

कवर्धा हिंसा में एकतरफा कार्रवाई का आरोप, भाजपाइयों ने फूंका पुतला
12-Nov-2021 4:57 PM
कवर्धा हिंसा में एकतरफा कार्रवाई का आरोप, भाजपाइयों ने फूंका पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 12 नवंबर। 
प्रदेश भाजपा संगठन एवं संगठन भिलाई जिला के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी कुम्हारी मंडल के द्वारा कवर्धा घटना में एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर वनमंत्री अकबर का पुतला फूंका गया। इस दौरान सभी ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

यह कार्यक्रम कुम्हारी बस्ती बाजार चौक में रखा गया था, कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित कर  किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य  वक्ता भाजपा विधायक दल के स्थाई सचिव  जितेंद्र वर्मा, राकेश पांडेय जिला सह कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश साहू थे।  मंडल अध्यक्ष पी एन दुबे, महामंत्री गोल्डी गोस्वामी, महामंत्री कैलाश सोनकर, नेता प्रतिपक्ष लोकेश साहू, पार्षद ओंकार मारकंडे, पार्षद विनोद बंजारे , उपाध्यक्ष फिंगेश्वर  साहू , उपाध्यक्ष सुनीता कुर्रे, जिला सयोजक राजू निषाद, पूर्व पार्षद रेशम लाल बंजारे, धर्मेंद्र सिन्हा, भरत सिन्हा, खिलवान शर्मा, आजुराम वर्मा, उधोराम साहू, सुमित दिवेदी, पुरषोत्तम मधुकर, सुजीत यादव, आर पी दुबे  ,दिलीप पाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष तृप्ति  चंद्राकर, गीता निर्मलकर, तुकाराम सेन  , श्रवण साहू धनी राम साहू, लक्ष्मी नारायन साहू, कोमल दुबे, सुरेखा वर्मा, मंजुलता तिवारी, कविता चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद विनोद बंजारे, पूर्व पार्षद रेशम बंजारे, फिंगेश्वर साहू, गीता निर्मलकर ,भरत लाल सिन्हा, आजूराम वर्मा, आर.पी. दुबे, धर्मेंद्र सिन्हा, पुरुषोत्तम मधुकर, खिलावन शर्मा, कविता चंद्राकर, मंजू लता तिवारी, सुरेखा वर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट