दुर्ग

रेप, आरोपी जेल दाखिल
11-Nov-2021 6:10 PM
रेप, आरोपी जेल दाखिल

दुर्ग, 11 नवंबर।  बहला-फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर आरोपी नाबालिग किशोरी को भगाकर ले गया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने आरोपी को   गिर तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी धरम मंडावी ने बताया कि ईरानी डेरा केलाबाड़ी निवासी आरोपी रामजी कोसले उर्फ राहुल उर्फ गप्पू ने नाबालिक किशोरी को बहला-फुसलाकर 31 अक्टूबर को अपने साथ भिलाई लेकर गया। वहां एक गार्डन में ले जाकर उसने किशोरी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। मंगलवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया तथा आरोपी को घेराबंदी कर बुधवार की सुबह पकड़ा और उसे न्यायालय में पेश किया।
 


अन्य पोस्ट