दुर्ग

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट
10-Nov-2021 6:55 PM
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट

दुर्ग, 10 नवंबर। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष में आपस में मारपीट हो गई। दोनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया है। दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक कुष्ठ आश्रम डिपरापारा निवासी चंद्रकला ढीमर ने शिकायत दर्ज कराई कि 8 नवंबर की रात को वह घर पर थी। उसके पड़ोस में रहने वाले रानू ठाकुर, गीता ठाकुर, नीलू ठाकुर एवं निहाल ठाकुर गाली गलौज करने लगे। जब पीडि़ता ने उन्हें गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने एक राय होकर हाथ-मुक्के से चंद्रकला ढीमर की पिटाई कर दी।  आरोपियों ने उसे जमीन पर  गिराते हुए बाल पकडक़र खींचा। इसी तरह दूसरे पक्ष की ओर से पीडि़ता गीता ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई कि 8 नवंबर की रात को वह घर पर थी। इसी दौरान आरोपी चंद्रकला ढीमर, उसका पति विजय ढीमर, लडक़ी चीनी ढीमर तथा लडक़ा भागवत ढीमर उसे गाली देने लगे। जब गीता ठाकुर ने उन्हें गाली गलौज करने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की, जिससे पीडि़ता के सिर, हाथ, पैर में चोटें आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 


अन्य पोस्ट