दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 नवंबर। शहर के प्रतिष्ठित सोंधी परिवार के रामेन्द्र सोंधी एवं उनकी पत्नी रश्मि सोंधी ने नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से अपने नेत्रदान करने का निर्णय लिया। नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से राज आढ़तिया, कुलवंत भाटिया, हरमन दुलाई, जितेंद्र कारिया, प्रमोद बाघ, महेश यादव उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सोंधी परिवार के सदस्य व रामेन्द्र सोंधी की माता नीरजा सोंधी ने नेत्रदान हेतु अपनी सहमति दी। रामेन्द्र सोंधी ने बताया वह लम्बे अरसे से नेत्रदान करना चाहते थे आज नवदृष्टि फाउंडेशन के जितेंद्र कारिया ने अपने साथियों सहित हमारे निवास आ कर हमारी इच्छा पूर्ण की।सोंधी दम्पति ने कहा हम अक्सर समाचार पत्रों में नेत्रदान संबंधी समाचार पढ़ते हैं एवं हम भी चाहते हैं कि हमारी मृत्यु के पश्चात हमारी आंखों से नेत्रहीन लोगों के जीवन में उजाला हो जाये तो हमारा जन्म सार्थक होगा। जितेंद्र कारिया ने कहा कि सोंधी परिवार के इस निर्णय से समाज में नेत्रदान हेतु जागरूकता आएगी व लोग नेत्रदान के संबंध में विचार करेंगे।
नव दृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, किरण भंडारी, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, विकास जायसवाल, सत्येंद्र राजपूत, पियूष मालवीय,मुकेश राठी, सूरज साहू संतोष राजपुरोहित, चेतन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, सुरेश जैन, आकाश मसीह, वीरेंद्र पाली, प्रफुल्ल जोशी, प्रसाद राव, दीपक बंसल ने सोंधी परिवार के नेत्रदान के निर्णय हेतु साधुवाद दिया।


