दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 10 नवंबर। लोक निर्माण व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त पंथी नर्तक डॉ. राधेश्याम बारले को देश के प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री अलंकरण 2021 से सम्मानित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री साहू ने कहा है कि डॉ. बारले ने अपनी कला साधना से समूचे छत्तीसगढ़ और देश को गौरवान्वित किया है। उनकी कला साधना को सम्मानित करते हुए भारत सरकार द्वारा दिए गया पद्म सम्मान हम सभी के लिए गौरव का विषय है। श्री साहू ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के समस्त जनता को 11 नवम्बर को पद्मश्री से सम्मानित होने पश्चात् डॉ. आर. एस. बारले के आगमन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में रिसाली दशहरा मैदान में होने जा रहे नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया है।
ज्ञात हो कि डॉ. बारले लोक कला पंथीनृत्य के ख्यात नर्तक हैं। पंथी नृत्य के माध्यम से उन्होंने बाबा गुरू घासीदास के संदेशों को देश-दुनिया में प्रचारित और प्रसारित करने में अपना अमूल्य योगदान दिया है। पद्मश्री डॉ .आर .एस. बारले दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के मरौदा के निवासरथ है, और इस उपलब्धि से उन्होंने सभी दुर्ग ग्रामीण विधानसभा वासियों को गौरवान्वित किया है।लाल साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


