दुर्ग
कांग्रेस सरकार गंगाजल की कसम का मान रख शराब बिक्री बंद करें-विजय
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 10 नवंबर। दीपावली के बाद प्रथम सोमवार को लगने वाले रानीतराई मंडाई में काफी भीड़ उमड़ी। अंचल सहित आसपास जिले के लोग मंडाई का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचगे। वहीं पुरानी परम्परा के अनुसार मंडाई मिलन समारोह मे पहुँचे अथितियों का स्वागत में गुलाल लगाकर व पान खिलाकर किया गया।
रानीतराई के इस प्रसिद्ध मंडाई मिलन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित , दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ,पूर्व कैबिनेट मंत्री महिला बाल विकास विभाग रमशिला साहू , पूर्व विधायक डा दयाराम साहू शामिल होने पहुंचे।
ग्राम पंचायत रानीतराई द्वारा अपने अतिथियों के स्वागत अभिनंदन के लिए समारोह मंच मे सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन अभिवादन पंचायत प्रतिनिधियों व अंचलवासियो द्वारा किया गया।
समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कँहा की किसानों को धान का बोनस दीपावली मानने को मिला सभी लोग खशियो के साथ दीपावली का पर्व मनाये और आज रानीतराई मंडाई का मजा ले रहे है।इस मडई में आप छोटी-छोटी खुशियां खरीद पाएंगे। आपके जीवन में समृद्धि लाना ही सरकार की पहली प्राथमिकता है। हमने छत्तीसगढ़ में रासायनिक खाद को तवज्जो दी। किसानों को खाद बिजली मिलती रहे यह सरकार की प्राथमिकता में है। गोधन न्याय योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक वृद्धि के प्रयास किए गए हैं। मुख्यमंत्रि ने किसानों से अपील किये की पैरा को खेतों में ना जलाये गौठानो में पैरा दान करे जिससे गौ माता की सेवा करने का लाभ मिलेगा।धान की जगह चना, मक्का,गेंहू तीली, मक्का जैसे फसल की खेती ज्यादा करे ज्यादा उत्पादन ले और सरकार की योजनाओ का लाभ ले।
सांसद विजय बघेल के भी मुख्यमंत्री के जाने के एक घंटा बाद मंच में पहुंच अंचलवासियों को रानीतराई मंडई की बधाई दी और छत्तीसगढ़ राज्य के कांग्रेस सरकार को अपने चुनावी वादे को याद दिलाते हुए कहा कि गंगाजल की कसम को याद कर अपने शराब बंदी की घोषणा को पूरा करना चाहिए।
पूर्व कैबिनेट मंत्रियों रमशिला साहू ने कहा की मंडई मिलन छत्तीसगढ़ की समरसता की मिशाल है इस परंपरा को कायम रखना चाहिए। वही केंद्र की मोदी सरकार की विभिन्न जन हितकारी योजनाओ की जानकारी देते हुए लाभ उठाने की अपील किए।
पूर्व विधायक व पूर्व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डा दयाराम साहू के मोदी सरकार के विगत सात वषों की उपलब्धि बताए, केंद्र सरकार को किसान हितैषी बताया।
पूर्व मंडी सदस्य व भाजपा विधायक दल स्थाई सचिव जितेन्द्र वर्मा ने छत्तीसगढ़ सरकार को जन विरोधी करार देते हुए अनेकों नाकामी गिनाए व भूपेश सरकार के तीन वर्षीय कार्यकाल को असफल सरकार बताया।
डांग (मड़ई) लेकर पहुंचे आसपास के यदुवंश-इस मण्डाई में चले आ रही परम्परा के अनुसार आसपास के गांव के यदुवंशों के द्वारा बाजा के साथ डांग(मड़ई) लेकर दोहा बोलते ढूमकते हुवे मंडाई पहुंचने व मंडाई में घूम घूम कर मंडाई की रैनक बढ़ाये। वही मंडई में झूले का आनंद भी लोगो ने खूब उठाये।
रानीतराई सरपंच ने सौंपा विकास कार्यों के लिए मांग पत्र
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ओएसडी आशीष वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,जनपद सदस्य रमन टिकरिहा, सरपंच निर्मल जैन, उपसरपंच सुअंजना चक्रधारी, रूपेंद्र शुक्ला, कौही सरपंच मनोरमा टिकरिहा, राजेश ठाकुर, जवाहर वर्मा, उमाकांत चंद्राकर, अश्वनी साहू जिला पंचायत सदस्य दुर्ग मोनू साहू, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा आमंत्रित सदस्य धनराज साहू, भाजपा मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, पार्षद विक्की भाले, गंगादीन साहू, राजा पाठक, बाबा वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, टिकेंद्र वर्मा, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष नारद साहू, महेंद्र साहू, पंचगण प्रशांत तिवारी, कामता ठाकुर, मंजू अंगारे ,झुनिया बाई, ममता पारधी, सरोज साहू, रूखमणी वर्मा,पेमिन ठाकुर, जितेन्द्र धुरंधर, सहित संजय यादव तुला राम साहू व बड़ी संख्या में जन समुदाय, व्यापारी बंधु उपस्थित थे।