दुर्ग

शराब दुकान से स्केनर डिवाइस मशीन चोरी
10-Nov-2021 5:31 PM
शराब दुकान से स्केनर डिवाइस मशीन चोरी

दुर्ग, 10 नवंबर।  गंजपारा स्थित विदेशी मदिरा दुकान से अज्ञात चोर ने काउंटर पर रखे स्केनर डिवाइस मशीन की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी रविंद्र कुमार सिंह विदेशी मदिरा दुकान गंजपारा में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। उसने शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात आरोपी ने दुकान में रखे स्केनर डिवाइस मशीन की चोरी कर लिया।
पतासाजी करने के बाद जब मशीन का कहीं पता नहीं चला, तब प्रार्थी ने इसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट