दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 10 नवंबर। 2003 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी ओपी पाल ने मंगलवार सुबह पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज का पदभार ग्रहण कर लिया है। भारतीय पुलिस सेवा 2003 बैच के अधिकारी ओपी पाल पूर्व में दन्तेवाड़ा, धमतरी, कोरिया, अम्बिकापुर, दुर्ग व राजधानी रायपुर के पुलिस अधीक्षक का दायित्व संभाल चुके हैं।
पदभार ग्रहण के समय दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्री नारायण मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईजी कार्यालय नेहा पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात कविलाश टंडन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईसीयूएडब्लयू मीता पवार, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर राकेश जोशी, उप पुलिस अधीक्षक सायबर विश्वास चन्द्राकर, सीएसपी दुर्ग जितेन्द्र यादव, छावनी सीएसपी कौशलेन्द्र पटेल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अभिषेक झा, डीएसपी अपराध नसरउल्ला सिद्दीकी, उप पुलिस अधीक्षक आईजी कार्यालय जगदीश चंद मिश्रा, रक्षित निरीक्षक रमेश कुमार चन्द्रा, आईजी दुर्ग रेंज के पीए श्रीनिवास राव सहित आईजी कार्यालय के अफसर-कर्मचारीगण उपस्थित थे।


