दुर्ग
-प्रदेश संगठन से मिली संबद्धता
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
भिलाई नगर, 9 नवंबर। वर्ष 1983 से साहू मित्र सभा का अनवरत 38 वर्षों से तहसील स्तर पर समाज को संगठित कर विकास कर रहा है। प्रदेश संगठन से सम्बद्धता मिलने पर भिलाई नगर को जिला का दर्जा संगठन स्तर पर प्राप्त होने के बाद हरिद्वारिका साहू को प्रथम अध्यक्ष मनोनीत कर प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने उन्हें जिला कार्यकारिणी गठित करने निर्देशित किया है।
नवोदित अध्यक्ष हरिद्वारिका साहू ने आज पत्रकारवार्ता में बताया कि उन्हें छ: वर्ष पूर्व साहू मित्र सभा का कार्यभार अध्यक्ष के रूप में मिला और इस दायित्व का तीन वर्षीय दो कार्य काल उन्होंने पूरा किया है। भिलाई नगर को सामाजिक जिला का दर्जा मिलने से संगठन समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा। अब जिला साहू संघ भिलाई नगर अस्तित्व में आ गया है। इसके अन्तर्गत चार तहसील साहू संघ भिलाई नगर, रिसाली, जामुल तथा भिलाई 3 चरोदा का संपूर्ण क्षेत्र में सम्मिलित है। सामाजिक नियमावली में दर्शाये गये सभी नियमों का पालन करते हुये जिले के अन्तर्गत सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ समाज सेवकों से समन्वय बनाकर जिला साहू संघ भिलाई नगर संगठन की जल्द ही कार्यकारिणी वो गठित करेंगे।
प्रेसवार्ता में विजय साहू सदस्य क्रेडा अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण, मुन्ना लाल साहू, श्रीमती मंजूषा साहू, अमोल दास साहू, खेद राम साहू, जीवन लाल साहू, उमेश साहू, वेद राम साहू, लोकेश साहू, युवा प्रकोष्ठ से प्रेम किशन साहू, भोला साहू, सुरज साहू, समीर साहू, जनक लाल साहू, सनत साहू, बाबूलाल साहू, परस साहू, राजेश्वर साहू, रामसाय, निखिलेश साहू, शिव कुमार साव, प्रभा, राजेश साहू, गजेंद्र गंजीर, इंद्र,जगदीश साहू, थगेश्वर साहू, जीवन लाल, उन्मेश साहू, रिसाली से संतोष साहू, ललित साहू, जीवन साहू, जामुल से संतू साहू, डॉ देव शरण साहू, भिलाई 3 से चंद्र भूषण साहू, मिलाप साहू, हीरा शंकर साहू, देव कुमार साहू,सनत साहू, देवेश साहू उपस्थित रहे।