दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 नवंबर। गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा दीपावली के अवसर पर पूरे एक सप्ताह खुशियों की दीपावली कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 31 अक्टूबर से 6 नव बर तक अलग-अलग स्थानों जिसमें वृद्धाश्रम, अनाथ हॉस्पिटल, बाल आश्रम, बालस प्रेषण गृह, स्टेशन, समृद्धि बाजार के पास, बस स्टैंड, भिलाई, पावर हाउस, नेहरू नगर एवं जिले के अन्य स्थानों में जीवन यापन कर रहे गरीब, असहाय, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे जिनके पास या तो घर नहीं है या फिर भीख मांगकर फुटपाथ में रह रहे हैं, उन्हें नयी साड़ी, मिठाई एवं बुजुर्गों को कुर्ता पैजामा, धोती, मिठाई, नमकीन, साबुन, निरमा, तेल, पेस्ट एवं अन्य जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया. साथ ही साथ छोटे-छोटे गरीब बच्चों को नये कपड़े, मिष्ठान, नमकीन, रंगीन फटाखे का वितरण किया गया।
जन समर्पण सेवा संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा व आशीष मेश्राम ने बताया कि पूरे एक सप्ताह चले सेवा के कार्य मे लगभग 400 से अधिक बच्चों, 300 से अधिक बुजुर्ग पुरुष एवं 400 से अधिक जरूरतमंदों महिलाओं को खुशियों की दीपावली बनाने हेतु जरूरत की हर सामग्री नि:शुल्क वितरण की गई। दीपावली के दूसरे दिवस गोवर्धन पूजा के दिन संस्था के सदस्यों ने हरी सब्जी, फल, रोटी गुड़ खिलाकर गौ माता की सेवा की। भाई दूज के दिन जन समर्पण सेवा संस्था के युवाओं ने फुटपाथ एवं निचली बस्तियों में रहने वाली महिलाओं को नयी साड़ी वितरण की।
इस सेवा कार्य के आयोजन में राजेन्द्र साहू, राजेश यादव, विजय अग्रवाल, गौड़ ब्रा हण समाज महिला मंडल, पायल कुमंट, नवकार परिवार विशेष रूप उपस्थित होकर अपने हाथों से सभी जरूरतमंदों को सामाग्री वितरण किए। इस सभी सेवा कार्य में संस्था के शिशु शुक्ला, अर्जित शुक्ला, ईशान शर्मा, दीपेश बावनकर, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, राजेन्द्र ताम्रकार, संजय सेन, कान्हा चंद्रवंशी, विवेक मिश्रा, नितेश साहू, राहुल शर्मा, विकास पुरोहित, मोंटी सोनी, अंजय ताम्रकार, मंगल, मयंक शर्मा, रुपल गुप्ता, ईश्वर साहू, मृदुल गुप्ता, शुभम सेन, हरीश ढीमर, दद्दू ढीमर, शिबू खान, मोहित पुरोहित, ऋषि गुप्ता, चिंटू शर्मा, अमन खण्डेलवाल, हनी उपाध्याय एवं अन्य सदस्य समाज सेवी एवं अन्य जन उपस्थित थे।