दुर्ग
सीएम का दिया संदेश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 8 नवंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दीपावली पर शहीद जवानों के परिजनों के लिए प्रेषित शुभकामना संदेश को लेकर गुरुवार को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग जिले के शहीद अमित नायक, भिलाई से शहीद रजनीकांत, दुर्ग के कोरोना वारियर्स स्व. इंदु राम साहू के घर पहुंचे।
गृहमंत्री साहू ने उनके परिजनों से भेंट कर मुख्यमंत्री का संदेश दिया। साथ ही शहीदों के परिवारों को दीपावली पर्व की शुभकामनााएं दी। इस दौरान दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा और पुलिस अधीक्षक बद्री नारायण मीणा भी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल की ओर से दीपावली पर्व पर शहीद जवानों के परिजनों को प्रेषित शुभकाना संदेश को सभी पुलिस महानिदेशक और संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों के भी माध्यम से शहीदों के परिजनों को भेंट किया जा रहा है।


