दुर्ग
बोरीगारका में गौठान का निरीक्षण, यादव समाज ने की राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 8 नवंबर। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा छग का हर गौठान आने वाले दिनों में लघु केंद्र के रूप में स्थापित होंगे। यहां पर महिलाओ व युवाओ को स्वरोजगार मिलेगा। जिससे उनकी बेरोजगारी दूर होगी। आने वाले दिनो मे ग्राम पंचायत चुनाव में सरपंच बनने के लिये कम व गौठान समिति का अध्यक्ष बनने की स्पर्धा ज्यादा होंगी। यह गौठान काफी सुंदर बना है। आप लोग मिलकर अभी से वर्मी खाद ज्यादा से ज्यादा सख्या में बनाये। क्योंकि यह खाद काफी उपजाऊ है। जिसकी मांग हमारे राज्य के अलावा अन्य राज्य में भी होने लगी है। उक्त बातें गृह मंत्री ताम्रधज साहु ने ग्राम बोरीगारका में यादव समाज के द्वारा गौठान में स्थापित राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापना व गौठान निरीक्षण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कही।
उन्होंने उपस्थित सभी जनो को दिवाली मातर व भाई दूज की बधाई भी दी। यादव समाज की बालिकाओं के द्वारा आकर्षक ढंग से राउत नृत्य का प्रदर्सन किया। जिसे काफी सराहा गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि गृह मंत्री ताम्रधज साहू थे। अध्यक्षता जिला पंचायत कृषि समिति की सभापति श्रीमती योगिता चन्द्राकर ने किया।विषेस अतिथि पीसीसी महासचिव जितेंद्र साहू व हर्ष साहू थे। कार्यक्रम की सुरुआत यादव समाज की बालिकाओं के द्वारा राउत नाचा के माध्यम से किया गया।
कार्यक्रम को जिला पंचायत कृषि सभापति योगिता चन्द्राकर व सरपंच गुंजेस्वरी साहू ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बोरीगारका की सरपंच गूंजेसवरी साहू, सन्तु यादव, आनंदा राम यादव,चुम्मन यादव, रोहित यादव, जनपद सदस्य राकेश हिरवानी, शिव कुमार, लुकेस यादव, घनस्याम गजपाल, सत्रुघ्न साहू, दीपक साहु, हरिश सोनबेर, वेदनायन साहू, ओमप्रकास साहू, गौठान समिति के अध्यक्ष दुलरवा सोनबेर, ओम बाई यादव, रोशन साहू, अजय साहू, राजेश साहू, सीतल साहू, टंकेस्वर साहू, कमलेश गजपाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दीपक कौशिक व अंत मे आभार प्रदर्सन आनन्दा राम यादव ने किया।


