दुर्ग
वोरा-बाकलीवाल ने सोटा प्रहार सहने की परंपरा निभाई
07-Nov-2021 6:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 नवंबर। प्राचीन परंपरा के अनुसार विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने बैगा पारा में शहर एवं प्रदेश वासियो की सुख समृद्वि व मंगल कामना व विघ्नों के नाश के लिए अपने हाथों पर सोटे का प्रहार सहा।
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल,एल्डरमेन मनीष यादव एवं अन्य मौजूद थे। विधायक और महापौर ने कहा कि यह परंपरा है कि इस तरह सोटे का प्रहार विघ्नों का नाश करने वाला है साथ ही सुख समृद्धि लेकर आता है।
उन्होंने शहर व प्रदेश वासियो को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की बधाई एवं शुभकामनाए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


