दुर्ग

सांसद आदर्श ग्राम मचांदुर के गौठान में गोवर्धन पूजा
06-Nov-2021 6:16 PM
सांसद आदर्श ग्राम मचांदुर के गौठान में गोवर्धन पूजा

नि:शुल्क पशु स्वास्थ्य शिविर में जांच व दवाई खिलाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 6 नवंबर।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम मचांदुर के गौठान में यादव भाइयों के साथ गाजे-बाजे के साथ जि़प दुर्ग  सीईओ अश्वनी देवांगन जनपद पंचायत सीईओ शैलेन्द्र भगत दुर्ग जनपद सदस्य लेखन साहू सरपंच दिलीप साहू उपसरपंच गजेंद्र कुमार साहू पंचगण एवं ग्रामीणजन गौठान समिति के अध्यक्ष कृष्णा साहू के द्वारा गोवर्धन पूजा की गई।
गौठान में पूजा अर्चना के बाद गौमाता को स्नान कराकर खिचड़ी खिलाया गया। गौमाता को सोयाई बांधा गया एवं गोधन से गोवर्धन पर्वत का निर्माण कर पूजा अर्चना  कर गौमाता से आशीर्वाद प्राप्त कर गोवर्धन पूजा का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। जनपद सदस्य लेखन साहू ने सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को दिवाली एवं गोवर्धन पूजा की बधाई प्रेषित करते हुए सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की।

सरपंच दिलीप साहू ने भूपेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बारी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव को स्वावलंबी बनाने एवं छत्तीसगढ़ी परम्परा को जीवंत रखने का कार्य हमारी सरकार निरंतर कर रही है। है,माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं मंत्रीमंडल को क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद सदस्य लेखन साहू, सरपंच दिलीप साहू, उपसरपंच गजेंद्र कुमार साहू, जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन,जनपद सीईओ शैलेन्द्र भगत,मनरेगा पियो गौरों मिश्रा, सचिव युवराज साहू, रोजगार सहायक मनोज राजपूत,ग्रामीण प्रमुख रोहित चंद्रकार, यादव समाज अध्यक्ष मन्तराम यादव, पंच प्रवीण यदु, तुकाराम साहू, पूर्णिमा साहू, वीरेंद्र साहू, कुंती यदु ,फुलेश्वरी देवांगन,ताकेश्वर पटेल, सांध्य भारती, शबनम बेगम, प्रीति साहू,फलेंद्र सिंह राजपूत, निरंजन सिंह राजपूत,चांद खान,नरेश यदु, डॉ. हेमन्त देशमुख,दयालुराम यादव, गीतूराज,सज्जाद खान, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट