दुर्ग

गृहमंत्री के गृहग्राम में दीवाली चैंपियनशिप, विजेता पुरस्कृत
06-Nov-2021 6:13 PM
गृहमंत्री के गृहग्राम में दीवाली चैंपियनशिप, विजेता पुरस्कृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 6 नवंबर।
जय हिंद आजाद स्पोर्ट्स क्लब पाऊवारा के तत्वावधान में पांच दिवसीय दीवाली चैंम्पियनशिप का आयोजन किया गया।  खेलकूद में 150  बच्चों ने भाग लिया।
खो-खो में 72 बच्चों को 6 टीम तैयार किए सीनियर ब्वॉय/गल्र्स, जूनियर बॉय/गल्र्स मिनी बॉय/गल्र्स, रस्साकसी में 40 बच्चे और स्विमिंग में 50 बच्चे भाग लिए। सभी बच्चे अपने अपने टीम में एक अच्छा प्रदर्शन किया। सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाडिय़ों के लिए पुरस्कार रखा गया था।

खेल के साथ साथ बच्चों के द्वारा अतिथियों के सामने शानदार मार्च पास्ट अतिथि स्वागत गीत और सांस्कृतिक डांस सुवा नृत्य भी किया गया।

कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि हर्ष साहू समाजसेवी,  विशेष अतिथि जनपद सदस्य राकेश हिरवानी, सरपंच वामन साहू, शिक्षक अशोक रिगरी, अध्यक्ष हेमलाल यादव, स्पोर्ट्स टीचर तामेश्वर घंघोरी, संचालक खिलेंद्र यादव, होमन लाल साहू , दिलीप साहू क्लब के मुख्य प्रशिक्षक सुमन साहू, प्रशिक्षक संदीप हिरवानी, सोनू साहू, यशोदा साहू, दमेश सोनवानी, घनेद्र साहू, रवि साहू धन्वंतरिन साहू क्लब के सदस्य पितेश साहू,दिलीप साहू, अनिल साहू, डिलेश्वर, प्रदीप, गितांशु एवं गाँव के सम्मानीय नागरिक उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट