दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमधा, 3 नवंबर। धनतेरस का पर्व ऊँ सांई संस्कृत उच्च मा विद्यालय धमधा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भंडारा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष विजया मेहता ने कहा कि हमारी संगठन बहुत अच्छे कार्य कर रही है। विद्यालय में प्रतिवर्ष बच्चों की संख्या में इजाफा हो रहा है जो सचमुच में अपने आप एक अद्वितीय हैै।
उन्होंने आगे कहा है कि हमारे विद्यालय में शासकीय पाठ्क्रम में आयुर्वेद जैसे महात्वपूर्ण विषय दे दिये हैं। इसलिए यह कार्यक्रम को कराना आवश्यक है। और तो और पिछले वर्ष हमारी समिति ने प्रस्तावित किये हैं, कि भगवान धन्वंतरी का मंदिर निर्माण किया जाए जो आज निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसका आने वाले वर्ष में उद्घाटन का भव्य समारोह रखा जाएगा जो नगर के साथ-साथ अन्य लोग इसका लाभ उठाएंगे। कारवां चलते रहेगा विश्वास बढ़ता रहेगा। इस भावानाओं के साथ नगर के साथ साथ अन्य जगह से प्रसादी लेने आये सभी को बधाई देती हंू। भगवान धन्वंतरी पूजा संध्या में 6:30 बजे का मूहुर्त समय में किया गया।


