दुर्ग

खेल गांव पुरई में चार दिवसीय दीवाली चैंपियनशिप शुरू
02-Nov-2021 8:52 PM
 खेल गांव पुरई में चार दिवसीय दीवाली चैंपियनशिप शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 2 नवंबर। खेलों के गढ़ कहे जाने वाले खेल गांव पुरई में दिवाली चैंपियनशिप क रंगारंग उद्घाटन क्लब के बच्चों के द्वारा कर्मा गीत से किया गया। चार दिनों तक चलने वाले इस चैंपियनशिप में 31 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक चलेगी। जहां फ्लोटिंग विंग्स क्लब के तीन टीम रेड जोन, ग्रीन जोन, ब्लू जोन  की टीम हिस्सा लेंगी। इस चैंपियनशिप में 3 खेल फुटबॉल, कबड्डी और एथलेटिक्स को शामिल किए गए हैं, जहां रोज शाम को 3 से 7 बजे के बीच खेल होगा।

इस चैंपियनशिप से गांव के लोगों में एक अलग सा उत्साह देखने को मिल रहा है।  बच्चों के साथ-साथ गांव के बुजुर्ग भी इस चैंपियनशिप को देखने रोज खेल मैदान में आ रहे हैं।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि केशव बंटी हरमुख अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ अध्यक्षता विकास जैसवाल समाज सेवी भिलाई , विशेष अतिथि उमा रिगरी सरपंच, सीतला ठाकुर, बास्केट बॉल कोच, सर्जित चक्रवाती, दिल्ली से आये अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और पुर मिस्टर इंडिया सुदेश यादव, राजेश देवांगन, अशोक रिगरी, डी. आर.कोसरे, यमेश नारंग, छबि लाल साहू, समाज सेवी सूरज साहू, बलवान माणिक पुरी, डिकेश, मंच संचालन लता राठौर ने किए वही क्लब के मुख्य प्रशिक्षक ओमकुमार ओझा, मैच रेफरी तोरण यादव, पुरन रिगरी, ओमकार साहू, सुशांक , कुलदीप, रामेश्वर, गिविंद यादव, दगेश्वर, शिवम साहू , बसंत ठाकुर, पंकज राजपूत, राजा साहू, निशा ओझा, स्नेहा, रश्मि, रुचि, अनामिका, निखिल, डोमन, ईश्वर उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट