दुर्ग

बिहान बाजार में पहुंचीं माया बेलचंदन, समूह की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
01-Nov-2021 6:34 PM
बिहान बाजार में पहुंचीं माया बेलचंदन, समूह की महिलाओं को किया प्रोत्साहित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 1 नवंबर। 
जनपद पंचायत दुर्ग में विभिन्न महिला समूहों  के द्वारा साम्रगी बेचने स्टाल लगाया गया है। इस बिहान बाजार में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन ने विभिन्न सामग्री की खरीदारी की।

विभिन्न महिला समूहों ने इस आयोजन में स्टॉल लगाया। नारी स्व सहायता समूह के द्वारा गोबर के दीये व दीपावली की तोरण बांधने का फूल सजाने व  शुभ-लाभ व मोबाइल, पर्स, रंगौली के कलर के साथ बॉल हैंगिंग साबुन आदि हाथ के बने सामानो का स्टाल लगाया गया।

माया बेलचंदन ने  महिलाओं को प्रोत्साहित किया व मदद करने का प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर बहुत से समुहों ने अपने-अपने उत्पादों का स्टॉल लगाये गौठान मै बनी खाद बेचने का भी स्टॉल लगा है।
 


अन्य पोस्ट