दुर्ग

बीआईटी ने की प्री आरडीसी परेड की मेजबानी
01-Nov-2021 5:41 PM
बीआईटी ने की प्री आरडीसी परेड की मेजबानी

दुर्ग, 1 नवंबर। राष्ट्रीय सेवा योजना, बीआईटी दुर्ग ने आरडीसी परेड के लिए विश्वविद्यालय स्तर के चयन की मेजबानी की। इस चयन श्रृंखला में सीएसवीटीयू और हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के विद्यार्थी शामिल थे। तीन चरणों में आयोजित प्री आरडीसी परेड का चयन प्रतिभागियों के परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रतिभा व साक्षात्कार पर केन्द्रित था। इस दौरान एनएसएस बीआईटी के स्वयं सेवकों ने सीएसवीटीयू द्वारा आयोजित स्वच्छता रैली निकाली गई।

यह कार्यक्रम एनएसएस बीआईटी दुर्ग के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. शबाना नाज सिद्धिकी व अभिजीत लाल, डायरेक्टर डॉ. अरुण अरोरा, प्रधानाचार्य एम के गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। चयन समिति में ए.एस. कबीर क्षेत्रीय निर्देशक एनएसएस भोपाल, डॉ. समरेंद्र सिंह सीजी राज्य एनएसएस अधिकारी, उमा पी. बालाराजू एनसीसी अधिकारी बीआईटी दुर्ग, चंद्रकांत साहू एनसीसी अधिकारी आईटीआई भिलाई, डॉ. डीएस रघुवंशी सीएसवीटीयू एनएसएस समन्वयक, डॉ. आर.पी. अग्रवाल हेमचंद यादव विश्वविद्यालय एनएसएस समन्वयक और आशुतोष जैन, विनय शर्मा डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजर, डॉ. कश्यप, डॉ. श्रीवास्तव, डॉ ऋतु दुर्ग यूनिवर्सिटी से शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट