दुर्ग

3 एक्टिवा को असामाजिक तत्वों ने लगाई आग
31-Oct-2021 4:52 PM
3 एक्टिवा को असामाजिक तत्वों ने लगाई आग

दुर्ग, 31 अक्टूबर। घर के आंगन में खड़ी तीन एक्टिवा को बीती रात असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। महिला की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 436 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।

मोहन नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि कातुलबोर्ड निवासी श्रीमती साधना खरे पति तुलाराम खरे की तीन एक्टिवा घर के आंगन में हमेशा की तरह रात को खड़ी की गई थी। बीती रात कुछ असामाजिक तत्वों ने तीनों एक्टिवा में आग लगा दी। आग एवं धुआं देख परिवार वाले जाग गए। किसी तरह आग को बुझाया गया। आग बुझाने तक तीनों वाहन जल चुकी थी। जानकारी के मुताबिक जब घरवाले बाहर निकले थे, तब कुछ असामाजिक तत्वों को भागते हुए भी देखा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
 


अन्य पोस्ट