दुर्ग

दीपावली तोहफा, मानदेय में 5 फीसदी वृद्धि
30-Oct-2021 6:17 PM
दीपावली तोहफा, मानदेय में 5 फीसदी वृद्धि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 अक्टूबर।
जिला अस्पताल के जीवनदीप समिति के अंतर्गत कार्यरत बायो मेडिकल इंजीनियरों व कर्मचारियों को दीपावली तोहफा मिला है। इनके मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। बायो मेडिकल इंजीनियरों के मानदेय में 20 फीसदी का इजाफा होगा। साथ ही जीवनदीप समिति के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में 5 फीसदी वृद्धि का निर्णय लिया गया है।

शुक्रवार को जिला चिकित्सालय दुर्ग के जीवनदीप समिति की बैठक कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में जिला अस्पताल को अपग्रेड करने एवं आधुनिक सर्व सुविधायुक्त बनाने की दिशा में कई कार्य योजनाओं पर सहमति दी गई। बैठक में जिला चिकित्सालय परिसर के रोड़ में ड्रेनेज नाली की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोहे की ग्रिल लगाए जाने पर सहमति प्रदान की गई। साथ ही रेडियोलॉजी विभाग के सामने सोनोग्राफी,  सिटी स्केन, एक्सरे हेतु आने वाले मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रिक्त जगह पर ड्रोम सेड प्रतीक्षालय बनाने पर निर्णय लिया गया। एमसीएच विंग के तृतीय एवं चतुर्थ मंजिल में एयर कंडिशन लगाये जाने हेतु प्राकलन तैयार करने पर भी सहमति दी गई। इस मौके पर अपर कलेक्टर सुश्री नूपुर राशि पन्ना, आयुक्त हरेश मंडावी, सिविल सर्जन डॉ. पी. बालकिशोर, आरएमओ डॉ. अखिलेश यादव, जीवनदीप समिति के कार्यकारिणी सदस्य दिलीप ठाकुर एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट