दुर्ग
मतदान केन्द्र की संख्या में परिवर्तन
30-Oct-2021 5:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 30 अक्टूबर। मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के पश्चात मतदान केंद्रों की सं या में परिवर्तन हुआ है। विधानसभा क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण में 4 मतदान केन्द्र, दुर्ग शहर में 1, भिलाई नगर में 2, वैशाली नगर में 3, अहिवारा में 1 नये मतदान केंद्र बनाये गये हैं। इस तरह से अब पाटन में 241, दुर्ग ग्रामीण में 225, दुर्ग शहर में 210, भिलाई नगर में 165, वैशाली नगर में 241, अहिवारा में 253 मतदान केंद्र हो गए हैं। विधानसभा पाटन में 241, साजा में 99 बेमेतरा आंशिक में 22 मतदान केंद्र है। इन मतदान केंद्रों की सं या में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


