दुर्ग

ट्रक की ठोकर, बाइक सवार 3 घायल
21-Oct-2021 5:27 PM
ट्रक की ठोकर, बाइक सवार 3 घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 अक्टूबर।
मूल गृहग्राम बोहारडीह से मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुर्ग आ रहे तीन लोगों को ट्रक ने ठोकर मार दी। इससे तीनों लोगों को चोटें आई। एक घायल को मंगलम हॉस्पिटल दुर्ग में भर्ती किया गया। शिकायत के बाद पुलगांव पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ  धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थिया सुमन यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके पिता रमेश कुमार यादव  बोरसी  में किराए  पर मकान लेकर रहते हैं और मंगलम हॉस्पिटल के बाजू भगवती मेडिकल शॉप में कार्य करते हैं। वे अपने ग्रह ग्राम बोहारडीह थाना पचपेड़ी बिलासपुर से अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 एलएच 6714 पर पत्नी राजकुमारी यादव एवं 8 वर्षीय हर्षिता को बैठाकर दुर्ग की ओर आ रहे थे।

एसआर हॉस्पिटल चिखली के पास उनकी मोटरसाइकिल को ट्रक क्रमांक सीजी 07 बी  डब्लू 7011 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दिया। इससे रमेश कुमार, राजकुमारी और हर्षिता को छोटे आई रमेश कुमार को अधिक चोट आने पर उन्हें पहले तुरंत एस आर हॉस्पिटल चिखली ले जाया गया। वहां से उन्हें मंगलम अस्पताल में भर्ती किया गया।
 


अन्य पोस्ट